Bijnor News: बनखला मस्जिद विवादः ग्रामीणों ने खुद तोड़े मस्जिद परिसर के बाथरूम
बिजनौर, सितम्बर 24 -- Bijnor News: कोतवाली देहात के गांव बनखला स्थित मस्जिद में कुएं के दावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच मस्जिद कमेटी ने परिसर में बने बाथरूम और शौचालयों की दीवारें खुद हटानी शुरू कर दी हैं। बुधवार देर रात कमेटी के पदाधिकारियों ने निर्माण की दीवारें तोड़ना शुरू किया। बताया जा रहा है कि विवाद को आगे बढ़ने से रोकने और किसी तरह के टकराव की स्थिति से बचने के लिए ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन पहले से ही सतर्क है। कुछ दिनों पूर्व मस्जिद में कुआं होने का दावा करते हुए हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसपी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान अधिकारियों ने परिसर में कुएं की स्थिति भी देखी थी। अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.