बिजनौर, सितम्बर 8 -- Bijnor News: कोतवाली देहात के थाना ग्राम पंचायत लक्खूवाला के गांव बनखला स्थित मस्जिद में कुआं होने की शिकायत के मामले में सोमवार शाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, लेकिन जांच के बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई थी। हालांकि, मंगलवार को दिनभर राजस्व टीम के गांव पहुंचकर मस्जिद की जांच करने की चर्चाएं होती रहीं। मगर राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जानकारी के अनुसार मस्जिद में कुआं होने की शिकायत एसपी से की गई थी। एसपी ने मामले की जांच के लिए कोतवाली देहात थानाध्यक्ष को निर्देश दिए थे। सोमवार शाम थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहरावत पुलिस बल के साथ गांव बनखला पहुंचे और मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की ओर से बताए गए स्थान और मामले से संबंधित जानकारी ग्रामीणों की मौजूदगी में ली। यह भी पढ़ें- संभल में फ...