बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: कोतवाली देहात के ग्राम बनखला में चल रहे मस्जिद प्रकरण में बारिश के चलते लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी मस्जिद परिसर में खुदाई का काम नहीं हो सका। मस्जिद कमेटी की ओर से पिछले तीन दिनों से परिसर में खुदाई कराई जा रही थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े चार फीट खुदाई के बाद नीचे कुआं दिखाई देने का दावा किया गया था। तीन दिनों से लगातार बारिश के चलते खुदाई कार्य बाधित हुआ है। कोतवाली देहात की ग्राम पंचायत रसूलपुर जागन उर्फ लक्खूवाला निवासी आलोक त्यागी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मस्जिद परिसर में कुआं होने का दावा किया था। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रविवार को बारिश के चलते नहीं हुई मस्जिद में खुदाई इसके बाद मस्जिद कमेटी की ओर से परिसर में खुदाई शुरू कराई गई थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े चार फीट नीचे खुदाई के दौरान कुएं की ...