बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: खादर क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बढ़ापुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने करीब 200 लीटर लहन (कच्ची शराब बनाने का कच्चा माल) नष्ट कर दिया।थाना बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम काशीवाला के जंगलों में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने अवैध कच्ची शराब के निर्माण में प्रयुक्त करीब 200 लीटर लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि छापेमारी के दौरान कोई भी व्यक्ति अवैध शराब बनाते हुए मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने संबंधित लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐस...