बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: सहसपुर के मोहल्ला अफगानान में बच्चों के विवाद को शांत कराने पहुंची महिला पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला नसरीन के सिर में गंभीर चोट आई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 16 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया था। तहरीर के अनुसार बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची नसरीन को सलिम पुत्र यामीन ने पीछे से पकड़ लिया, जबकि उसके बेटे गुल्लू ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में महिला लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घायल महिला को स्योहारा स्वास्थ्य केंद्र से बिजनौर रेफर किया गया, जहां करीब चार दिन उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। गंभीर स्थिति के चलते उसे दोबारा हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार महिला की हालत ...