बिजनौर, जुलाई 19 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीवाला स्थित रेलवे फाटक के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त नहटौर थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी बिट्टू पुत्र हेमराज के रूप में हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।शनिवार को सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रारंभिक स्तर पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी और पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी थी।बाद में परिजनों ने शव की पहचान बिट्टू पुत्र हेमराज निवासी ग्राम नन्हेड़ा, थाना नहटौर के रूप में की। परिजनों के अनुसार बिट्टू मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) था। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शहर कोतवाल अवनीत मा...