Bijnor News: बकाया गन्ना भुगतान को लेकर 17 अगस्त को बिलाई चीनी मिल पर महापंचायत
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: कोतवाली देहात। बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने 17 अगस्त को मिल के मुख्य द्वार पर महापंचायत आयोजित कर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में मंगलवार को ग्राम ऊमरी में संगठन की बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने पहले 10 जुलाई को भी आंदोलन की घोषणा की थी। उस समय मिल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वार्ता का प्रस्ताव दिए जाने पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। संगठन ने अधिकारियों को किसानों के बकाया गन्ना भुगतान के लिए एक माह का समय दिया था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.