बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: बिजनौर जेल से रिहा होकर बाहर आए राजन पर हत्या की नीयत से फायरिंग करने और इस दौरान अपने ही साथी विशाल शर्मा की गोली लगने से हुई मौत के मामले में अदालत ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. शहजाद अली ने रौनक और हर्षित चिकारा को हत्या और हत्या के प्रयास का दोषी ठहराते हुए दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर 70-70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अजीत पंवार और प्रमोद शर्मा के अनुसार 30 जून 2023 को रात करीब सवा आठ बजे किरतपुर क्षेत्र के शादीपुर निवासी राजन जेल से रिहा होकर जेल परिसर के बाहर पहुंचा था। उस समय जेल हेड वार्डर रंजीत सिंह, सिपाही शिवम और राजीव कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान स...