Bijnor News: फिर दिखाई दिया गुलदार, सीसीटीवी में हुआ कैद
बिजनौर, नवम्बर 24 -- Bijnor News: गांव रूपपुर की आबादी में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार देर रात गुलदार गांव में दिखाई दिया। उसकी चहलकदमी मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आबादी में दूसरी बार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। चांदपुर के गांव रूपपुर निवासी सुरेश सिंह के मकान के समीप रविवार देर रात गुलदार दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज में गुलदार की तस्वीर कैद हो गई। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले भी गुलदार मुस्लिम आबादी में एक कुत्ते के बच्चे को उठाकर ले गया था। इसके बाद से ही ग्रामीणों में भय बना हुआ है। गुलदार की दहशत के चलते लोग देर शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग भी सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.