बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: क्षेत्र के ग्राम रहटी जागीर में घर में घुसकर एक व्यक्ति पर धारदार फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को गांव रेहटी जागीर निवासी मनोज कुमार पुत्र कृपाल सिंह ने रिपोर्ट लिखायी है कि मंगलवार की दोपहर उसका भाई रविपाल सिंह 45 वर्ष जंगल से घर पहुंचा ही था। इसी दौरान प्रकाशवीर पुत्र विजयपाल, उसकी पत्नी ज्योति देवी और विजयपाल सिंह हाथों में धारदार फावड़ा, लोहे की सरिया और लाठी लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही रविपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान प्रकाशवीर ने रविपाल के सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मारपीट में उसके शरीर पर भी कई जगह चोटें लगीं। रविपाल की पत्नी संगीता देवी अपने पति को बचाने को पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की। ...