बिजनौर, अगस्त 21 -- Bijnor News: फादरसन पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर विषय की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा दसवीं की 'डिजाइन योर इमेजिनेशन' गतिविधि में इशिता सिंह व लाघवी भाटिया प्रथम, अवनी, अबीरा व अक्सा द्वितीय तथा अबुजर शहजाद तृतीय रहे। वहीं कक्षा नौवीं की फ्यूचर टेक गतिविधि में हमजा परवेज व हसन प्रथम, लक्ष्य, वेदांत, मोहम्मद नावेद व रय्यान द्वितीय तथा लव कुमार, हार्दिक, गुरदीप सिंह व शिवांक तृतीय स्थान पर रहे।प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और तकनीकी सोच को बढ़ावा देती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...