Bijnor News: फर्जी बिल पर पंजाब से लाई 55 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार को शादीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक में 650 पेटी शराब लदी थी, जिसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। जांच में शराब का परिवहन फर्जी बिलों के जरिये किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस शराब के वास्तविक मालिक और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई व एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि मंगलवार को स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर शादीपुर नहर पुलिया के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से अंग्रेजी शराब की 650 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से चालक मौहम्मद आजीब पुत्र उमर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.