Bijnor News: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शादी करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बिजनौर, नवम्बर 1 -- Bijnor News: खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताकर शादी करने, पहली शादी की बात छिपाने, जबरन गर्भपात कराने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दूसरों से संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति और उसके बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली के कृष्ण कुंज कॉलोनी निवासी आंचल ने बताया कि बागपत के शाहपुर बड़ौली निवासी प्रदीप ने खुद को यूपी पुलिस का सिपाही बताकर उसे झांसे में लिया और 18 नवंबर 2024 को शादी कर ली। आरोप है कि प्रदीप पहले से शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है। उसने अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी। बाद में पीड़िता को इसकी जानकारी हुई।
जबरन गर्भपात कराने का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.