बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: मंडावर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर 1.265 हेक्टेयर जमीन बेचने के दो मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का एक ऐसे गिरोह से संपर्क था, जो खादर क्षेत्र में बाहर रहने वाले भूमि स्वामियों की जमीन चिह्नित कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसका विक्रय करता था। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा निवासी मंजू और प्रताप सिंह ने क्रमशः 26 जुलाई और 29 अगस्त 2026 को मंडावर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मोइद्दीनपुर निवासी आरिफ और छह अन्य लोगों ने ग्राम गोवर्धनपुर में गाटा संख्या 64, 65, 66, 67, 83 और 230 में स्थित 1.265 हेक्टेयर भूमि को फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेच...