बिजनौर, अक्टूबर 2 -- Bijnor News: प्रेमी संग फरार किशोरी को पुलिस ने खो बैराज के पास से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी प्रेमी के साथ कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। गौरतलब है कि नगर के एक मोहल्ला निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी 26 सिंतबर को घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी के कोई पता नहीं चलने पर किशोरी की मां ने ग्राम हर्रा ढक्का निवासी जुनैद व उसके पिता के पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने प्रेमी युगल की बरामदगी के लिए प्रयास शुरू किए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शादी की नीयत से लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज हुआ पुलिस ने प्रेमी युगल को गुरूवार की शाम खो बैराज के निकट से बरामद कर वन स्टॉप सेंटर बिजनौर भेज दिया, जबकि प्रेमी को हिर...