बिजनौर, अगस्त 31 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद करने लगी। प्रेमी की गैरमौजूदगी में महिला के घर पहुंचने से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि गांव निवासी युवक और महिला के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों के संबंधों की जानकारी होने के बाद महिला के परिजनों ने उसका विवाह दूसरी जगह कर दिया था। आरोप है कि शादी के बाद भी दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती रही।

घटना का विवरण शनिवार को महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी पिछले कुछ समय से कश्मीर में रहकर मजदूरी कर रहा है। महिला ने घर में मौजूद प्रेम...