Bijnor News: प्राचीन शिव मंदिर के बाहर कीचड़ का अंबार,
बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: ग्राम पंचायत जालबपुर गुदड़ उर्फ खिदरीपुरा में प्राचीन शिव मंदिर के बाहर जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही मंदिर के आसपास सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के बताया कि कुछ वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत क्षेत्र में कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी काटी गई थी। आरोप है कि कॉलोनी काटने के बाद कॉलोनाइजर की ओर से न तो नालियों का निर्माण कराया गया और न ही जल निकासी समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। जिस कारण थोडी सी बारिश होते ही बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है और क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों को कहना है कि
प्राचीन शिव मंदिर के निकट ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.