बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: शिवालाकला/नूरपुर। क्षेत्र के गांव रतनगढ़ निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक 71 वर्षीय डॉ. रामप्रकाश त्यागी का गुरुवार सुबह मेरठ के न्युट्रीमा अस्पताल में निधन हो गया। डॉ. त्यागी पिछले कुछ दिनों से दिल की बीमारी से ग्रस्त थे। डॉ. रामप्रकाश त्यागी एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन होने के बावजूद साधारण व्यक्तित्व वाले चिकित्सक थे। उन्होंने अपने गांव रतनगढ़ में ही रहकर लगभग चार दशक तक चिकित्सा सेवा की। उनकी ख्याति का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि गांव रतनगढ़ में प्रैक्टिस करने के बावजूद उनके पास क्षेत्र के नजीबाबाद, स्योहारा आदि क्षेत्रों से ही नहीं मुरादाबाद, अमरोहा व बाहर के कई जिलों के रोगी उपचार के लिए आते थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सामाजिक कार्यकर्ता संजय यादव का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि हरिद्वार में गंगाघाट पर उनके...