बिजनौर, अक्टूबर 3 -- Bijnor News: रामा विष्णु सरस्वती शिशु मंदिर में एक दिवसीय विभागीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें लोकनृत्य, प्रश्नमंच, वंदे मातरम् गीत, कथा-कथन, चित्रकला, मूर्तिकला एवं रामचरितमानस चौपाई आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। शनिवार को आयोजित महोत्सव में बिजनौर के 11 सरस्वती शिशु मंदिरों के 135 छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ श्याम नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दुष्यंत त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया बाल वर्ग में प्रश्नमंच प्रतियोगिता में नहटौर प्रथम, बिजनौर द्वितीय तथा धामपुर तृतीय स्थान पर रहे।

लोकनृत्य प्रतियोगिता लोकनृत्य में धामपुर प्रथम एवं नहटौर द्वितीय रहा। वंदे मातरम् गीत प्रतियोगिता में धामपुर प्रथम, नहटौर द्वितीय तथा ...