Bijnor News: प्रभारी अधिकारी फार्मेसी एसके अमोली का निधन
बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: जिला संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत प्रभारी अधिकारी फार्मेसी सत्येंद्र कुमार अमोली का शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे निधन हो गया। वह मरीजों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते थे। वह पिछले दो-तीन महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। अचानक शाम को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, उपचार दिया गया, लेकिन तबीयत अत्यधिक खराब होने एवं हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। एसके अमोली के निधन से चिकित्सालय के अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। रात में ही उनके पार्थिव शरीर को उनके परिवार के साथ जिला अध्यक्ष राजेश कुमार रवि, संरक्षक गजेंद्र शर्मा द्वारा उनके पैतृक आवास कोटद्वार ले जाया गया, जहां से शनिवार को हरिद्वार ले जाकर चंडीघाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.