बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के ग्राम दारानगर में मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने पहुंची वन विभाग की टीम को कथित तौर पर प्रचार करने से रोक दिया गया। वन रक्षक अजय कुमार ने महेंद्र पुत्र शंकर निवासी ग्राम दारानगर पर गाली-गलौज करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वन रक्षक अजय कुमार द्वारा कराई गई दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि वह वन दरोगा हेमेन्द्र सिंह, वन रक्षक मोहित कुमार और दैनिक श्रमिक शुभम कुमार के साथ सरकारी वाहन से गंज बीट के अंतर्गत ग्राम दारानगर पहुंचे थे। टीम आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य नहीं करने और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार कर रही थी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: राजस्व टीम के साथ अभ...