बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पर्यावरण एवं विज्ञान सप्ताह के प्रथम दिवस पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने छायादार, फलदार व औषधीय पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राजेश कुमार, रसायन विज्ञान प्रवक्ता नितिन कुमार और जीव विज्ञान प्रवक्ता स्वाति चौधरी ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर छात्र-छात्राओं ने रोपे पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...