बिजनौर, नवम्बर 10 -- Bijnor News: पैजनिया से चांदपुर और नहटौर मार्ग पर अवैध रूप से संचालित हो रहे ई-रिक्शा प्राइवेट बस संचालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बड़ी संख्या में ई-रिक्शा दौड़ने से बस संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बस संचालकों का आरोप है कि बिना नंबर प्लेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ई-रिक्शा संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। एक समय था जब पैजनिया से चांदपुर और नहटौर मार्ग पर आवागमन के लिए लोग निजी वाहनों या प्राइवेट बसों का सहारा लेते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से इन मार्गों पर ई-रिक्शा की संख्या तेजी से बढ़ गई है। पैजनिया से चांदपुर की दूरी करीब 10 किमी है। इस मार्ग पर एक दर्जन से अधिक गांव पड़ते हैं, जबकि पैजनिया से नहटौर की दूरी करी...