Bijnor News: पेड़ की चपेट में आकर होमगार्ड घायल
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: अफजलगढ़। सड़क किनारे गिरे पेड़ की चपेट में आकर होमगार्ड घायल हो गया तथा उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। गांव जाब्तानगर निवासी अफजलगढ़ थाने में तैनात होमगार्ड रामचरन पुत्र हरि सिंह ड्यूटी करने के बाद बाइक से गांव वापस जा रहा था। जसपुर मार्ग पर टाइल की दुकान के समीप आम के बाग पर पंहुचते ही अचानक सड़क किनारे मौजूद विशालकाय आम का पेड़ गिरने लगा। इस दौरान उसकी बाइक गिरते हुए पेड़ की चपेट में आ गई। हादसे में होमगार्ड घायल हो गया तथा उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों द्वारा भर्ती कराए जाने के बाद अफजलगढ़ सीएचसी में उसका उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: बाइक की ठोकर से युवक जख्मी, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.