बिजनौर, अक्टूबर 1 -- Bijnor News: नहटौर के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवनिहाल सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिस पर समर्थकों द्वारा खुशी जाहिर की गई। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने नहटौर के ग्राम नारायण खेड़ी निवासी नव निहाल सिंह को किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। विधायक ओमकुमार आदि भाजपाइयों ने निहाल सिंह के मनोनयन पर खुशी जताई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नव निहाल सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेंगे। यह भी पढ़ें- प्रिंस को मिली भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...