Bijnor News: पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक, गाली-गलौज से मचा हड़कंप
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: हल्दौर। नगर में गुरुवार देर रात पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता व कार्यकारिणी सदस्य के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना नगर में चर्चा का विषय बन गई।जानकारी के अनुसार दोनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही। स्थिति बिगड़ती देख आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। थाना प्रभारी विजेंद्र राठी ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच आपसी स्तर पर मामला समाप्त हो गया है, इसलिए पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.