बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: ​बिजनौर। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा के बिजनौर आगमन पर भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। भारी बारिश भी कार्यकर्ताओं औ नेताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। बुलडोजर से उन पर फूल बरसाए। कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कान्हा बैंक्वेट हॉल पर एक अनूठे अंदाज में पूर्व मंत्री का स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर सुरेश राणा के ऊपर जमकर फूलों की बारिश की, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। लगातार हो रही बारिश के बावजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के जोश में कोई कमी नहीं दिखी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ...