बिजनौर, जुलाई 6 -- Bijnor News: पूर्वी गंगा नहर कॉलोनी में सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कॉलोनी परिसर में उगी बड़ी-बड़ी घास को मशीनों की मदद से काटा गया तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नालियों की सफाई कराई गई।छह जुलाई के अंक में हिन्दुस्तान ने गंदगी से बढ़ी चिंता, सफाई व्यवस्था पर सवाल शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसको लेकर सिंचाई विभाग ने पूर्वी गंगा नहर कालोनी में सफाई अभियान के दौरान कर्मचारियों ने कॉलोनी के विभिन्न हिस्सों में फैली झाड़ियों और घास को हटाया, जिससे परिसर साफ-सुथरा दिखाई देने लगा। वहीं नालियों में जमा गाद और कूड़ा निकालकर पानी के सुचारु निकास की व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: पूर्वी गंगा नहर कॉलोनी में गंदगी से बढ़ी चिंता, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल स्थानीय कर्मचारिय...