Bijnor News: पुलिस प्रशासन ने प्राचीन कुएं को कराया कब्जा मुक्त
बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: बिजनौर-कोतवाली मार्ग पर स्थित प्राचीन कुएं को रविवार को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। थाना प्रभारी सुनील सहरावत ने मौके पर पहुंचकर कुएं की स्थिति का जायजा लिया और आसपास किया गया अतिक्रमण हटवा दिया। उन्होंने संबंधित लोगों को कुएं की जगह खाली रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि बिजनौर मार्ग पर प्राचीन कुआं होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कुएं के आसपास अतिक्रमण मिला, जिसे तत्काल हटवा दिया गया। कुएं की सफाई सोमवार को कराई जाएगी। इसके बाद इसे प्राचीन धरोहर के रूप में संरक्षित कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि कुएं के संबंध में खंड विकास अधिकारी, कोतवाली देहात को भी सूचना दी गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और प्राचीन धरोहरों पर किसी भी तरह का अनधिकृत कब्जा स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.