Bijnor News: पुलिस पिकेट के पास दिनदहाड़े दुकान से आठ हजार रुपये उड़ाए
बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: कस्बे झालू मुख्य बाजार में शनिवार को चोरों ने दिनदहाड़े किराना की दुकान को निशाना बनाते हुए गल्ले में रखे करीब आठ हजार रुपये पार कर दिए। चोरी की घटना पुलिस पिकेट से करीब 50 मीटर की दूरी पर होने से व्यापारियों में नाराजगी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी सचिन अग्रवाल की मुख्य बाजार में किराना की दुकान है। शनिवार को वह दवाई लेने के लिए कुछ देर के लिए दुकान से दवाई लेने घर गए था। इसी दौरान साइकिल से दो युवक दुकान के आसपास पहुंचे। दुकानदार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवकों ने गल्ले में रखी करीब आठ हजार रुपये की नकदी निकाल ली और वहां से चले गए।दुकानदार के वापस लौटने पर गल्ले से रुपये गायब मिले। उन्होंने तत्काल दुकान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.