बिजनौर, सितम्बर 18 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव रतनगढ़ निवासी महिला ने अपने पुत्र, पुत्रवधू समेत चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरुवार को रतनगढ़ निवासी संतोष देवी पत्नी नन्हे सिंह ने बताया कि 29 अगस्त की शाम करीब सात बजे उसके पुत्र विमल, पुत्रवधू अनिता, मोनू और उसकी पत्नी मगन ने उसके साथ मारपीट की। पहले भी उसके साथ कई बार मारपीट व गाली-गलौज कर चुके है, जिसकी पहले भी थाने में शिकायत कर चुकी है। पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...