बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसे जमा करने आए एक व्यक्ति के थैले से दो महिला चोरों ने ब्लेड से थैला काटकर 1 लाख 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर भावता निवासी राजकुमार शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक की कोतवाली देहात शाखा में 1.40 लाख रुपये जमा कराने पहुंचे थे। आरोप है कि वह जमा काउंटर की लाइन में खड़े थे। इसी दौरान उनके पीछे खड़ी दो महिलाओं ने मौका पाकर ब्लेड से उनका थैला काट दिया और उसमें रखी नकदी निकालकर फरार हो गईं। जब राजकुमार की नजर अपने थैले पर पड़ी तो उसमें रखी नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके प...