बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), हल्दौर की ओर से जनपद बिजनौर के महिला और पुरुष उद्यमियों के लिए 13 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पूरा होने पर संस्थान के निदेशक मनीष कुमार गौतम ने 27 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें उद्यमिता के गुण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बीमा, पेंशन, बैंकिंग योजनाओं, बाजार सर्वेक्षण और बिजनेस प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत एमओआरडी की ओर से प्रतिभागियों की परीक्षा भी आयोजित की गई। निदेशक मनीष कुमार गौतम ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य उद्...