बिजनौर, अक्टूबर 28 -- Bijnor News: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में चौथी पातशाही साहिब श्रीगुरु रामदास जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मारकंडा से पधारे बीबी कवलजीत कौर मसकीन जी के रागी जत्थे ने गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन की प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल को गुरुवाणी मय बना दिया। प्रकाश उत्सव के संबंध में गुरुद्वारा परिसर में स्थापित निशान साहिब जी के समक्ष मोमबत्तियां प्रज्वलित की गई तथा जमकर आतिशबाजी की। गुरुद्वारा के दीवान हाल एवं मुख्य द्वार को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम का समाप्त सामूहिक अरदास विशाल लंगर तथा जमकर की गई आतिशबाजी से किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...