बिजनौर, अक्टूबर 1 -- Bijnor News: नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने गुरुवार को पालिका गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में 102 गोवंश संरक्षित मिले, जो सभी स्वस्थ पाए गए। साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं भी संतोषजनक मिलीं। निरीक्षण के दौरान ईओ ने हरा चारा काटने वाली मशीन की स्थिति जांचने के लिए स्वयं मशीन चलाकर चारा काटा। मशीन सही तरीके से संचालित मिली। गौशाला में भूसा, हरा चारा और चोकर का पर्याप्त स्टॉक पाया गया। गोवंशों को भूसे, हरे चारे और चोकर का मिश्रण दिया जा रहा था। सीसीटीवी कैमरे भी संचालित मिले। ईओ ने गौशाला प्रभारी व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विकास लोहरा, केयरटेकर और कर्मचारियों को गोवंशों की निरंतर उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सहार गोशाला में सभी 90 गोवंश मिले स्वस्थ नि...