बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: पानीपत-खटीमा हाईवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित डेहरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार से टोल वसूली शुरू हो गई। टोल शुरू होने के बाद हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। टोल प्लाजा पर वाहनों की श्रेणी के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे से डेयरी में टोल की वसूली शुरू हो गई है।

टोल शुल्क संरचना डेहरी टोल प्लाजा पर कार, जीप और हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का टोल शुल्क 30 रुपये निर्धारित किया गया है। वाहन चालकों को टोल प्लाजा से गुजरते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। नियमित रूप से हाईवे का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के लिए मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।कार सहित हल्के वाहनों से एकल यात्रा के रूप में 30 रुपये शु...