बिजनौर, सितम्बर 11 -- Bijnor News: जालपुर निवासी एक युवक की गुरुग्राम में पांच मंजिला इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन गुरुग्राम पहुंचे, पोस्टमार्टम के बाद जिन्हें पुलिस ने मृतक युवक का शव सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: लिफ्ट शाफ्ट में मिला मजदूर का शवयुवक की पेशेवर गतिविधियाँ गांव जालपुर निवासी गोला पुत्र विजय सिंह मजदूरी करने के लिए गुरुग्राम गया था। बताया गया कि वह गुरुग्राम में एक ठेकेदार के अधीन रंग-पेंटिंग का काम कर रहा था। घटना के दौरान भी वह एक पांच मंजिला बिल्डिंग में रंग-पेंटिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच...