बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: उत्तराखंड के कोटद्वार और उससे सटे पहाड़ी इलाकों में बिजनौर जनपद के मैदानी क्षेत्रों में बुधवार शाम हुई बारिश के बाद खो नदी का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि गुरुवार सुबह तक नदी का बहाव सामान्य होने लगा और कहीं से भी किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। प्रशासन ने सभी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: लगातार बारिश से मालन में उफान, रावली रपटे पर आया पानी बढ़ता जलस्तर सिंचाई विभाग के अनुसार, बारिश के चलते खो नदी में पानी का स्तर बढ़ गया, लेकिन नंदगांव, नाथाडोई, कोपा धुराहरा, सुंदरवाली बंध सहित सभी प्रमुख तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि नदी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए संबंधित कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दि...