बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: बढ़ापुर। लगातार हो रही बारिश के चलते बढ़ापुर-सरदारपुर छायली मार्ग स्थित पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी उफान पर होने से क्षेत्र के कई गांवों का बढ़ापुर कस्बे से संपर्क प्रभावित है। ऐसे में बैल बुग्गी के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए, जब बीच नदी में बुग्गी से जुड़ा एक बैल निकलकर भाग गया। गुरुवार शाम ग्राम सरदारपुर छायली, बहेड़ी, काशीवाला और चकउदयचंद के कुछ ग्रामीण बढ़ापुर आने के लिए बैल बुग्गी से पहाड़ा नदी पार कर रहे थे। जैसे ही बुग्गी नदी के बीच पहुंची, एक बैल अचानक जोर लगाकर जुए से निकल गया और भाग खड़ा हुआ। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मूसलाधार बारिश से उफान पर आईं नदियां, कई गांवों का बढ़ापुर से संपर्क टूटा बैल के निकलते ही बुग्गी बीच नदी में रुक गई, जिससे उसमें सवार ग्रामीणों में अफर...