बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते मालन और गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है। नदियों में बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए अफजलगढ़ सिंचाई खंड, धामपुर अलर्ट हो गया है। विभागीय अधिकारी और जूनियर इंजीनियर यूसुफपुर-बाकरपुर तटबंध समेत संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। सहायक अभियंता चतुर्थ अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर पंकज कुमार जैन ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और नदियों में बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। तटबंधों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और कर्मचारी तैयार है。

गंगा बैराज पर...