बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: गांव घनुवाला में गुरुवार रात पशुशाला में घुसे गुलदार ने बछिया पर हमला कर मार डाला। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। घनुवाला निवासी सुखबीर सिंह सहकारी समिति के पीछे बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मकान के पास ही उनकी पशुशाला है। गुरुवार रात करीब दो बजे गुलदार पशुशाला में घुस गया और वहां बछिया पर हमला कर दिया। बछिया के रंभाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। घर में मौजूद कुत्ते भी भौंकने लगे। आहट सुनकर परिवार के लोग हाथों में डंडे लेकर पशुशाला की ओर दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देखकर गुलदार बछिया को घायल हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बछिया को गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के प्रयास के बावजूद अगले दिन उसने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...