बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: विवाहिता ने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई सराय निवासी गुलफ्शा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व शेरकोट में पांच नंबर चुंगी निवासी राशिद के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के करीब पांच-छह महीने बाद से ही उसका पति उसे परेशान करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि जब उसने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी तो उसका भाई और बहन समझाने के लिए उसकी ससुराल आए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। उधर थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्...