बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: क्षेत्र के कस्बा ताजपुर में पंचायत के दौरान मारपीट में दो के घायल होने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।शुक्रवार को गांव जसमोरा निवासी अमीरूद्दीन ने लिखाई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह 12 अगस्त को ग्राम के पंचों के साथ वह अपने बेटे की बहू को लेने आया था। पंचायत में ताजपुर के पंच भी मौजूद थे। उनके पंचायत में पहुंचते ही राजा का ताजपुर निवासी अन्जार पुत्र लियाकत हुसैन, हाजी लियाकत, शहजाद पुत्र खिलाफत, निसार तथा तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अमीरूद्दीन और उसके बेटे अलीमुद्दीन को चोटें आईं।अमीरुद्दीन ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की बहू जब घर से आई थी तो अपने साथ सोने-चांदी के जेवर लाई थी, जो अब उसके पास नहीं हैं। पीड़ित ने पुलिस से इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...