बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: सरस्वती विद्या मंदिर, नूरपुर में शुक्रवार को संकुलस्तरीय एकदिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का विषय 'पंचपदी अधिगम शिक्षण पद्दति' विषयक प्रशिक्षण में नूरपुर, फीना, नहटौर, चांदपुर और हल्दौर के सरस्वती विद्या मंदिरों के 88 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ. हर्षवर्धन ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल विषय पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देना भी है। जिला प्रमुख एवं प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने पीपीटी के माध्यम से पंचपदी अधिगम शिक्षण पद्धति के पांच चरणों-अधीति, बोध, अभ्यास, प्र...