बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को फसल क्षति मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बिजनौर के विकास भवन सभागार में किया गया। पूर्व विधायक चांदपुर कमलेश सैनी ने जनपद के 9 किसानों को फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान तहसील चांदपुर के पांच तथा तहसील नजीबाबाद के चार सहित कुल 9 किसानों को 1,42,975 रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। इस सहायता से प्रभावित किसानों को फसल क्षति के कारण हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी। जनपद बिजनौर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति के दृष्टिगत प्रभावित किसानों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा किसानों को चिह्नित किया गया है। यह ...