Bijnor News: नूरपुर में सर्पदंश के बढ़े मामले, दो लोग शिकार
बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: बदलते मौसम के साथ क्षेत्र में सांपों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इसके चलते सर्पदंश की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। शनिवार रात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने से दो लोगों की हालत बिगड़ गई। एक व्यक्ति को घर में प्रवेश करते समय दरवाजे के पास बैठे सांप ने डस लिया, जबकि दूसरे युवक को सोते समय बिस्तर पर सांप ने काट लिया। पीड़ितों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उनको मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार देर रात नूरपुर के मोहल्ला रामनगर निवासी अशोक कुमार 40 वर्ष पुत्र राम सिंह बाहर से टहलने के बाद अपने घर लौटे थे। जैसे ही वह घर के दरवाजे से अंदर प्रवेश करने लगे, वहां बैठे सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने का एहसास होते ही उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.