बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: नगरपालिका परिषद के शहीद भगत सिंह सभागार में मंगलवार को जनगणना के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका के शहीद भगत सिंह सभागार में हुआ। मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर हरजीत सिंह और शिवम कुमार सहित नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी रहे। नगरपालिका परिषद के चार्ज अधिकारी ने बताया कि प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण दो चरणों में कराया जाएगा। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 27 से 29 अक्टूबर तक तथा दूसरे चरण का प्रशिक्षण 30 अक्टूबर से दो नवंबर तक आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: जनगणना के आंकड़ों का शुद्ध एवं समयबद्ध संग्रहण सुनिश्चित करें कार्मिक...