Bijnor News: नीलगाय हुई ट्रेस, नहीं दिखा गुलदार
बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: ग्राम मुस्सेपुर में दो वर्षीय बालक की गुलदार के हमले में मौत होने के बाद विभाग द्वारा गुलदार पकड़ने के लिये दूसरे दिन भी ड्रोन कैमरे से गुलदार को ट्रेस करने का प्रयास किया लेकिन वह अभी तक नहीं दिखाई दिया। कैमरे में खेतों में काम करती महिलाएं एवं घूमती हुई नीलगाय कैद हुई है। वन रेंजर धामपुर आशीष चंद्र जोशी के नेतृत्व में एक और अतिरिक्त पिंजरा लगाया गया है। एक पिंजरा पहले से ही वन विभाग द्वारा लगाया था। इसके अलावा रविवार को भी ड्रोन कैमरे द्वारा गुलदार की लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश की गई। बताया जाता है कि ड्रोन कैमरे में नीलगाय और खेतों में काम कर रही महिलाएं दिखाई दी। इसके अलावा गुलदार की कोई लोकेशन नहीं दिखी। इसके अलावा वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया है। यह भी पढ़ें- गुलदार ने एक और मासूम को मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.