बिजनौर, जुलाई 19 -- Bijnor News: नगर के प्रमुख दवा व्यवसायी एवं संत निरंकारी मंडल नजीबाबाद के मुखी मोहन खुराना के पुत्र विभोर खुराना ने नीट-2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर नजीबाबाद का नाम रोशन किया है।विभोर खुराना ने अपने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए ऑल इंडिया रैंक 5886 हासिल की। विभोर खुराना की शैक्षिक उपलब्धियां देखें तो वालिया ग्लोबल एकेडमी से कक्षा 10वीं में टॉप किया था। इसके बाद परागांव इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली में कक्षा 12वीं के टॉपर रहे। अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर उन्होंने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता हासिल की।विभोर खुराना की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- Purnia News: रूपौली के छात्र को न...