Bijnor News: नियमों की अनदेखी पर 60 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त, 88 पर लटकी तलवार
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: जिले में ड्रग लाइसेंस के नियमों को ताक पर रखकर दवा व्यवसाय करने वालों के खिलाफ औषधि विभाग ने शिकंजा कस दिया है। नियमों की अनदेखी और गंभीर अनियमितताएं बरतने पर अब तक 60 मेडिकल स्टोरों के ड्रग लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं, जबकि 88 अन्य मेडिकल स्टोरों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जून माह से लेकर अब तक जिले भर में चलाए गए जांच अभियान के तहत 60 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा 28 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं। वहीं 60 अन्य मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए निरीक्षण रिपोर्ट और औपचारिक संस्तुति ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी को भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में 60 मेडिकल स्टोरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.